{"_id":"69501faf50edbf05450084f6","slug":"the-water-released-into-the-sirsa-river-flooded-the-crops-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-163950-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसा नदी में छोड़ा गया पानी फसलों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसा नदी में छोड़ा गया पानी फसलों में घुसा
Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
नारखी क्षेत्र में सिरसानदी में रजवहा का पानी पहुंचे पानी को फसलों की ओर जाने से रोकने की कोशिश
- फोटो : नारखी क्षेत्र में सिरसानदी में रजवहा का पानी पहुंचे पानी को फसलों की ओर जाने से रोकने की कोशिश करते किसान। संवाद
नारखी। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते रजवाहे का पानी सिरसा नदी में पहुंच जाने के कारण नदी के किनारे वाले इलाकों में खड़ी फसलों में पानी घुस गया। इसके कारण गेहूं, आलू के साथ ही अन्य फसलें प्रभावित होगी। किसानों ने जिलाधिकारी से रजवहा एवं माइनरों का पानी छोड़ने के साथ नदी में लगे बांधों को हटवाया जाए।
सिंचाई विभाग की ओर से रबी की फसल की सिंचाई के लिए रजवहा एवं माइनरों में पानी छोड़ा गया है। ताकि किसान फसलों की सिंचाई कर सकें। लेकिन टेल से आगे पानी नदियों में छोड़ दिए जाने के कारण रजवहा का पानी ही किसानों की फसलों के लिए मुसीबत बन रहा है। नारखी धौंकल एवं नारखी तालुल्का क्षेत्र में रजवहा का पानी सिरसा नदी में आ जाने के कारण किसानों के नदी के किनारे वाले खेतों में खड़ी फसलों में शनिवार को पानी भर गया।
किसान पानी की रोकने की कोशिश करते दिखाई दिए। इसमे नारखी धौंकल के निवासी किसान रामवीर सिंह,श्यामवीर सिंह,प्रशांत कुमार एवं नारखी तालुल्का के किसान टीटू,चंडी प्रजापति सहित कई किसानों के खेतों में खड़ी करीब तीन सौ बीघा के करीब आलू एवं गेहूं की फसल में पानीभर गया है। किसान पानी को खेतों में जाने से रोकने के साथ ही पानी आगे की फसलों में नहीं पहुंचने पाए इसका इंतजाम करते दिखाई दिए। ताकि फसलों को बचाया जा सके।