फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The water crisis in the corporation commotion, shouting

पेयजल संकट पर निगम में हंगामा, नारेबाजी

Tue, 28 Jul 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
The water crisis in the corporation commotion, shouting
करबला में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रीय जनता ने नगर निगम में हंगामा, नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने जल्द समस्या का निदान न होने पर जाम व पुतला दहन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

करबला गली नं. दो में कई महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में लगा नलकूप खराब पड़ा हुआ है। पानी के लिए जनता दर-दर भटक रही है। खराब नलकूप ठीक कराने को कई बार नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई, पंरतु आजतक नलकूप सही नहीं हो सका। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त था। मंगलवार को सुबह भाजपा मध्य मंडल के अध्यक्ष योगेश शंखवार के नेतृत्व में क्षेत्रीय बाशिंदे नगर निगम पहुंचे। यहां पेयजल समस्या को लेकर काफी देर हंगामा नारेबाजी की। उन्होंने मौके पर मौजूद जेई मुंशीलाल वर्मा को अपनी समस्या बताई। जेई ने जल्द समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। रघुवर दयाल शंखवार ने चेतावनी दी कि जल्द पेयजल समस्या का निदान न हुआ तो जनता के साथ मार्ग जाम किया जाएगा। पुतला दहन किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। दाताराम, मोहित, योगेश कुमार, नवीन कुमार, मानसिंह, रामकिशन, सुनील कुमार, सुमित, प्रदीप, सुमित, राजेंद्र कुमार, राममूर्ति, दिनेशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विद्युत विभाग का घेराव
फीरोजाबाद। भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ की बैठक मोहल्ला न्यू अंबेडकर नगर में महानगर अध्यक्ष राजबहादुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें न्यू अंबेडकर नगर, बघेल कालोनी में बिजली की समस्या उठाई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली का संकट है, लेकिन आजतक किसी अधिकारी ने क्षेत्र में आकर समस्या नहीं सुनी। उन्होंने चेतावनी दी है कि विभाग द्वारा जल्द ट्रांसफार्मर रखवा कर आपूर्ति सुचारु नहीं कराई तो विभाग का घेराव कर धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, भगवानदास शंखवार, विनोद बघेल, शिशुपाल सिंह, पुष्पा जाटव, अवधेश जाटव, केशवदेव शंखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कारखाने जल्द चालू न होने पर आंदोलन की चेतावनी
फीरोजाबाद। कांच उद्योग मजदूर संघ के अध्यक्ष मु. शहजाद खान ने कहा कि जिला प्रशासन की अनदेखी व सेवायोजकों की मनमानी के कारण कई कारखाने बंद हैं, जिससे श्रमिक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जिला प्रशासन को ऐसे कारखाना स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जल्द कारखाने चालू करने चाहिए, जिससे बेरोजगारी दूर हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कारखानों को चालू नहीं कराया गया तो मजदूर संघ श्रमिकों के साथ आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed