फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The two sides clash in Nagla Cankur

नगला छैंकुर में दो पक्षों में मारपीट

Thu, 14 Jan 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash in Nagla Cankur
खोई हुई सोने की चेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

 गत शुक्रवार को नगला छैंकुर निवासी ओमप्रकाश की पुत्री रूबी टूंडला फोटो खिंचवाने आई थी। उसके साथ उसकी सहेली रूबी पुत्री करन सिंह भी थी। रूबी पुत्री ओमप्रकाश से दूसरी रूबी ने फोटो खिंचवाने के लिए सोने की चेन ले ली थी। फोटो खिंचने के बाद उसने चेन वापस कर दी लेकिन सहेली का आरोप है कि उसने चेन को वापस नहीं किया। गुरुवार दोपहर ओमप्रकाश पक्ष के लोगों ने एक शयाने (जो दूसरों की छुपी बातों को बताने का दावा करता है) के पास पहुंचे। उसने चेन को सहेली के पास होना बता दिया।

शयाने की बात पर विश्वास करते हुए ओमप्रकाश पक्ष ने करन सिंह के घर जाकर गालीगलौज कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चलने लगे। झगड़े में अंगूरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट में रूबी पुत्री करन सिंह, अशोक, मनोज व डालचंद्र, करन सिंह पुत्र सोनपाल, ममता पत्नी अशोक व संतो देवी पत्नी डालचंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष के करुआ पुत्र ओमप्रकाश, माधव पुत्र राजन सिंह, राजन सिंह पुत्र गोविंदराम व प्रबंधन पुत्र ओमप्रकाश भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed