{"_id":"69e91c90da1986e95401c781","slug":"the-truck-driver-committed-suicide-after-being-distressed-by-physical-assault-firozabad-news-c-174-1-ag11004-158071-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रक चालक ने मारपीट से आहत होकर की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रक चालक ने मारपीट से आहत होकर की थी आत्महत्या
Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव कोडरा में ट्रक चालक ने मारपीट से आहत होकर आत्महत्या की थी। मृतक के भाई ने तहरीर में ये आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कोडरा में ट्रक चालक वीरेश ने फांसी के फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में गांव केलोगों पर भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया। नीलेश ने प्राथमिकी में बताया कि भाई वीरेश एक सीधा साधा आम आदमी था। मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। गांव के रहने वाले विकास, आशीष, पकंज, सौरभ व अन्य दो अज्ञात लोगों ने पुरानी बात को लेकर सोमवार रात को 10.30 बजे भाई वीरेश के साथ खेत में पानी लगाने के दौरान झगड़ा हुआ। आरोप है कि नामजदों ने भाई के गाली-गलौज और मारपीट की। उसकी आंखों में मिर्च डाल दी, उसका फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर छोटा भाई पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गया तो सभी आरोपी भाग गए। यह सब बात भाई ने मुझे फोन पर बताया तथा कहने लगा की अब में जीना नही चाहता हूं, इन लोगो ने मेरा बहुत अपमान किया है। इतना कहकर वीरेश ने फोन काट दिया। काफी देर तक भाई जब घर नहीं आया तो हम खेत पर पहुंचे, जहां उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई नितेश ने बताया कि मेरे भाई ने मारपीट के कारण शर्मिंदा होकर आत्महत्या की है।
थाना प्रभारी अनुज चौहान का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।