फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The swindle of workers arrested

श्रमिकों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
 श्रम विभाग में सन्निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण रिन्यूवल कराने, अंशदान जमा करने के नाम पर एक युवक ने गरीबों से हजारों रुपये ठग लिए। यही नहीं फर्जी हस्ताक्षर से श्रमिकों को पहचान पत्र भी जारी कर दिया। श्रम विभाग में उक्त पहचान पत्र चेक कराने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो श्रमिकों के होश उड़ गए। आक्रोशित श्रमिकों ने सोमवार को उसे श्रम विभाग में दबोच लिया।
विज्ञापन



प्रीतम नगर करबला निवासी पप्पू ने वेदप्रकाश, राजेश कुमार, ज्ञान सिंह, सिंटू, कालीचरन, थानसिंह, आशीष कुमार, जबर सिंह सहित कई श्रमिकों से यह कहकह 500-500 रुपये ठग लिए कि सभी लोगों का पंजीयन आगे बढ़वाते हुए अंशदान जमा करा देगा। इसके बाद पप्पू ने उक्त श्रमिकों को फर्जी पहचान पत्र बनाकर थमा दिए।
विज्ञापन



 कुछ श्रमिकों ने हस्ताक्षर मिलान किए तो उसमें अंतर था। जब श्रमिकों ने श्रम विभाग में जाकर पहचान पत्र चेक कराए, तो वह सभी फर्जी निकले। यही नहीं उनका अंशदान भी जमा नहीं था, यह सुनकर श्रमिकों के होश उड़ गए। सोमवार को श्रमिकों ने उसे श्रम विभाग में दबोच लिया। मौके पर सहायक श्रमायुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारी को बुलाकर मामले की जानकारी दी। थाना दक्षिण पुलिस ने पप्पू को पकड़ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस तरह का कोई व्यक्ति अंशदान जमा कराने या अन्य कार्य के लिए पैसे मांगता है तो इसकी सूचना दी जाए। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। श्रमिकों दलालों की अपेक्षा सीधे कार्यालय में आकर अंशदान जमा करें।
राजेश मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed