फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The race had to learn reservation Blocks

आरक्षण जानने को ब्लाकों तक लगाई दौड़

Wed, 02 Sep 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The race had to learn reservation Blocks
फीरोजाबाद। शासन की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया स्थगित किए जाने के बावजूद बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में आरक्षण की जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लोग दौड़ लगाते रहे। इतना ही नहीं कई ब्लाकों तक में लोग आरक्षण सूची को देखने पहुंचे। शासन का आदेश देर रात्रि आने के कारण ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं थी। रोक के बाद हर किसी की नजर शासन के निर्णय पर टिक गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर जहां प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रधान पद के भावी उम्मीदवारों की नजरें टिक गई हैं वहीं ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों के आरक्षण को जानने के लिए लोग एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। प्रशासन ने काफी मंथन के बाद ही चक्रानुक्रम आरक्षण नियमावली के तहत ही आरक्षण का चार्ट तैयार कर लिया था। मंगलवार को देररात्रि कमेटी के अध्यक्ष एवं डीएम विजय किरन आनंद आरक्षण सूची को जारी करने पर हस्ताक्षर करते इससे पहले ही शासन ने पांच सितंबर तक आरक्षण प्रक्रिया को स्थगित करने का मेसेज भेज दिया था। प्रमुख सचिव पंचायती राज चंचल कुमार तिवारी का आदेश मिलने के साथ ही आरक्षण की प्रणाली को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। इधर दो सितंबर को आरक्षण के जारी होने की आशंका के चलते सुबह से भावी उम्मीदवार कोई ब्लाकों पर तो कोई मुख्यालय पर आरक्षण की जानकारी करने पहुंचना शुरू हो गए। यहां हड़ताल होने के कारण कोई खास जानकारी नहीं मिली। हालांकि अफसरों के द्वारा बताया गया कि आरक्षण की प्रणाली को पांच सितंबर तक स्थगित कर दिया है। चिंता यह सता रही है कि कहीं नियमावली में ही बदलाव न हो जाए। क्योंकि अधिकांश जिला पंचायत के वार्डों की सीटों पर चक्रानुक्रम आरक्षण लागू होने पर ही पिछड़ा वर्ग बाहुल्य होने के बावजूद एससी हो रही हैं। यही हाल ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायतों में हो रहा है इस कारण नियमावली में बदलाव की आशंका है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण जारी करने पर पांच सितंबर तक स्थगित कर दिया है। शासन के नए आदेश के बाद ही आरक्षण जारी होगी।
सुजीत कुमार सीडीओ फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed