{"_id":"392993c878918b20862ee00d354e4ca3","slug":"the-procession-was-led-by-the-bride-herself-afire-before-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात आने से पूर्व दुल्हन ने किया खुद को आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात आने से पूर्व दुल्हन ने किया खुद को आग के हवाले
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक मोहल्ले में दुल्हन ने बारात आने से कुछ समय पूर्व ही खुद को आग के हवाले कर दिया। दुल्हन के इस कदम से परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूल्हा बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा तो उनमें भी इस घटना से हड़कंप मच गया। कन्या पक्ष ने आननफानन में दूसरी पुत्री की शादी करने का निर्णय लिया है।
मामला नगर के स्टेशन रोड स्थित मोहल्ले का है। वहां रविवार को एक दलित परिवार में टूंडला से बारात आ रही थी। घर में खुशियों का दौर था। एक ओर घरातियों की दावत चल रही थी वहीं बारात के स्वागत की तैयारियां थीं। इसी बीच दुल्हन ने किसी बात को लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। दुल्हन को आग की लपटों में घिरा देख परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पा युवत को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। दुल्हन ने यह कदम क्यों उठाया सभी के लिए पहेली बना हुआ है। दूसरी तरफ जब इस घटना की जानकारी दूल्हा पक्ष को हुई तो उनकी खुशियां भी काफूर हो गईं। बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गई। आननफानन में कन्या पक्ष ने अपनी दूसरी पुत्री का विवाह कराने का निर्णय लिया। खबर लिखे जाने तक बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर खड़ी थी। जबकि दुल्हन बनी युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।