{"_id":"62853bfc1ca6665c3d08b358","slug":"the-price-of-natural-gas-consumed-in-glass-bangle-factories-has-come-down-firozabad-news-agr5338826143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच-चूडी कारखानों में खपने वाली नैचुरल गैस के दाम घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच-चूडी कारखानों में खपने वाली नैचुरल गैस के दाम घटे
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईद पर कांच एवं चूड़ी कारखानों में रहीं कामबंदी और गर्मी में उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित रहने का असर नेचुरल गैस के दामों पर पड़ा है। मई माह के प्रथम पखवाड़ा के बिल नेचुरल गैस की दरों में लगभग दो रुपए 56 पैसे प्रति घनमीटर की कमी हुई है।
गेल इंडिया लिमिटेड ने मई माह के प्रथम पखवाड़ा के नेचुरल गैस के बिल 33.15 रुपये प्रति घनमीटर की दर से जारी किए हैं। नेचुरल गैस की नई दरें अप्रैल माह के द्वितीय पखवाड़ा में निर्धारित 35.71 पैसे से दो रुपये 56 पैसे प्रति घनमीटर कम है। नई दरों से कांच एवं चूड़ी कारखानेदारों ने राहत महसूस की है।
कारखानेदारों की माने तो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नेचुरल गैस की दरों में चल रही उथल-पुथल के कारण मई माह में गैस की दरें बढ़ने की आशंका थी। इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय जैन घंटू का कहना है कि ईद और अन्य त्योहारों पर रहीं कामबंदी एवं रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बरती जा रही सख्ती के कारण कांच व चूड़ी कारखानों में गैस की खपत कम होने के कारण गैस बिल में राहत मिली है।