{"_id":"8e48672f9a580c94838884f355daa73d","slug":"the-police-will-dna-test-of-jogendra-bodie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगेंद्र के शव का पुलिस कराएगी डीएनए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगेंद्र के शव का पुलिस कराएगी डीएनए
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारखी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कटेरिया में मिला युवक का शव जोगेंद्र का ही है इसके लिए परिवारीजन डीएनए कराएंगे। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने शव का पोस्टमार्टम किया गया।
सात मार्च की सुबह नारखी पुलिस ने रामपुर कटेरिया गांव के बाहर बने कुएं से युवक का शव बरामद किया था। आठ मार्च को उसकी शिनाख्त नगला मिर्जा बड़ा निवासी जोगेंद्र के रुप में पिता सुखवीर सिंह द्वारा की गई। इसके बाद भी परिवारीजन पूरी तरह से संतुष्ट नजर नहीं आए कि शव जोगेंद्र का ही है। सोमवार को पीएम की कार्रवाई शुरू होने पर परिवारीजनों ने डीएनए कराने की बात पुलिस के समक्ष रखी। इस पर थानाध्यक्ष को आलाधिकारियों ने अनुमति दे दी। पुलिस ने दांत, बाल और मांस के साथ परिवारीजनों के खून को मजिस्ट्रेट के समक्ष लेकर सील कर दिया। इसके साथ ही शव का पीएम कराते हुए परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि शव पुराना होने के कारण परिवारीजनों द्वारा शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही है। उनके कहने पर शव का डीएनए कराया जाएगा। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।