फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The new settlement will get plenty of water, work

नई बस्ती में मिलेगा भरपूर पानी, काम शुरू

Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
The new settlement will get plenty of water, work
नई बस्ती क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ।
गर्मी को देखते हुए जलकल विभाग की ओर से शहर में पेयजल समस्या का स्थाई निदान कराने के कवायद शुरू कर दिए गए हैं। नई बस्ती क्षेत्र में पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्य लाइन से गलियों को जोड़ा जा रहा है।  
विज्ञापन

नई बस्ती क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल है। गर्मी में लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या के निदान के लिए क्षेत्रीय जनता की ओर से कई बार नगर निगम और जलकल विभाग में शिकायतें भी की गईं लेकिन अफसरों ने सुनवाई तक नहीं की। नगर आयुक्त रामऔतार रमन द्वारा गत दिवस समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल का इंतजाम कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें  मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लग रहे नलकूपों को जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए हैं। नई बस्ती में पेयजल समस्या के स्थाई निदान के लिए जलकल विभाग द्वारा संत टाकीज वाली रोड पर पड़ी छह इंच की मुख्य पाइप लाइन से लिंक गलियों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया। जलकल विभाग की टीम नई बस्ती में गड्ढा खोदने का कार्य कराया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।
विज्ञापन


महावीर नगर में पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू
पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से शहर में पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा था, जो नोटबंदी के कारण बंद हो गया था। कैश की समस्या के कारण ठेकेदारों ने कार्य छोड़ दिया। लेबर भी कार्य छोड़कर लौट गई थी। बैंकों में कैश की समस्या दूर होने के बाद जलनिगम ने पुन: शहर में पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया। महावीर नगर गली नं. चार में जेसीबी से सड़क खोदने का कार्य कराया जा रहा था। सड़क खुदाई के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहन चालक व राहगीर दूसरी गलियों से जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed