फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   - The new bypass truck hit the pole in about 10 hours supply is interrupted

- नए बाईपास पर ट्रक से पोल में टक्कर मारने से करीब 10 घंटे तक आपूर्ति रही बाधित

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी में दूसरे दिन गुुरुवार को भी बिजली संकट रहा। नए बाईपास पर ट्रक द्वारा पोल में टक्कर मारने से शहर और देहात के चार सब स्टेशनों की आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बाधित रही। क्षतिग्रस्त पोल के मेंटीनेंस के बाद दोपहर में आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

घने कोहरे की दस्तक के साथ सुहागनगरी में बिजली संकट गहराने लगा है। बुधवार को बिजलीघरों पर जगह-जगह फाल्ट होने, 33 केवीए लाइन और पोल टूटने के कारण सुबह से चार बजे से रात तक बिजली संकट रहा। वहीं गुरुवार को भी उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। आसफाबाद के निकट नए बाईपास पर सुबह करीब चार बजे ट्रक ने 33 केवीए लाइन के विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण पुरुषोत्तम बिहार, यूपीएसआईडीसी, इंडस्ट्रियल एरिया और लालऊ बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की टीमों ने क्षतिग्रस्त पोल का मेंटीनेंस कार्य सुबह से शुरू कर दिया था, जो करीब एक बजे पूर्ण हो सका। इसके बाद दो बजे तक चारों सब स्टेशनों की आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस संबंध में इंडस्ट्रियल एरिया के अवर अभियंता यशपाल सिंह ने बताया कि सुबह पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। पोल का मेंटीनेंस करा आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed