फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The murder was committed to escape the extortion of Rs 19 lakh.

Firozabad News: 19 लाख रुपये के तकादे से बचने के लिए की थी हत्या

Mon, 18 Mar 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 18 Mar 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
The murder was committed to escape the extortion of Rs 19 lakh.
फिरोजाबाद। थाना उलाऊ खेड़ा निवासी पुष्पेंद्र की हत्या उसके ही परिचित महेंद्र ने की थी। पुष्पेंद्र ने 19 लाख रुपये महेंद्र को दिए थे। आए दिन हो रहे तकादे से बचने के लिए महेंद्र ने पुष्पेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। इसके बाद अपने साथी राजा के साथ मिलकर योजनावृद्ध तरीके से हत्या कर दी। पुष्पेंद्र को पहले गोली मारी, इसके बाद शिनाख्त न हो इसके लिए गले को ब्लेड से काटा था। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। पुष्पेंद्र निवासी उलाऊ खेड़ा का शव 9 मार्च को थाना लाइनपार के आलमपुर जारखी पर पड़ा मिला था। पुष्पेंद्र की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई थी। मामला पंजीकृत करने के बाद से ही थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम घटना के अनावरण में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने पुष्पेंद्र की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि पुष्पेंद्र व महेंद्र प्रताप सिंह निवासी कुंजपुरा हवेली थाना अरांव के बीच लगभग 19 लाख रुपये लेनदेन का विवाद था। तकादे से बचने के लिए महेंद्र प्रताप ने ही पुष्पेंद्र की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन

उसे बहाने से नगला बरी चौराहे पर बुलाया तथा अपने एक अन्य साथी के राजा के साथ मिलकर आलमपुर जारखी लेकर गए। जहां आरोपी राजा ने पहले पुष्पेंद्र की पीठ में गोली मारी बाद में सर्जिकल ब्लेड से उसका गला काट दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महेंद्र प्रताप को रेलवे अंडरपास नकटपुरा से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सर्जिकल ब्लेड बरामद किया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। जबकि दूसरे आरोपी राजा निवासी बिजेंद्र कॉलोनी थाना शिकोहाबाद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
मृतक के बड़े भाई के ससुर को फंसाने की थी साजिश
एससी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि महेंद्र प्रताप पुष्पेंद्र के रुपये वापस नहीं देना चाहता था। इस लिए उसने योजनाबद्ध तरीके से पुष्पेंद्र की हत्या की। एसपी सिटी के अनुसार मृतक के बड़े अनिल का अपने ससुरालीजन से दहेज हत्या का मामला चल रहा है। अनिल इन दिनों जेल में है। आरोपियों को उम्मीद थी कि पुष्पेंद्र की हत्या का दोष अनिल के ससुर सोमराज पर आएगा, जिससे वह स्वयं बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed