{"_id":"fe7d3990cde14842dde0cd07904f0402","slug":"the-interrogation-of-the-suspect-in-tundla-intelligence-agencies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में संदिग्ध से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में संदिग्ध से खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
रेलवे पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध युवक से शनिवार को एटीएस, आईबी और खुफिया विभाग की टीम ने पूछताछ की। सूत्रों की माने तो युवक के बारे में श्रीनगर से भी जानकारी जुटाई गई लेकिन उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
बताते चलें कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में किसी भी रेलवे स्टेशन व ट्रेन को उड़ाने की धमकी के बाद डीआईजी रेलवे ने अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट पर राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व सिविल पुलिस ने चेकिंग की थी। संदिग्ध गतिविधियां लगने पर दो युवकों को हिरासत में लिया था। एक युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया था जबकि दूसरे युवक गुलाम मोहम्मद को थाने ले जाया गया। शनिवार को एटीएस के डीएसपी सुप्रीम सेन गुप्ता, एलआईयू इंस्पेक्टर व आईबी के अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। उसके पास मिले दस्तावेजों को जांचा। युवक के श्रीनगर के सोपोर जिले के निवासी होने पर वहां से भी जांच कराई गई लेकिन युवक का आपराधिक इतिहास नहीं मिला।
उम्र अलग और पता गलत
हिरासत में लिए गुलाम मोहम्मद डार पुत्र गुलाम कादिर डार ने कोलकाता से दिल्ली जाने की बात कही थी जबकि उसके पास पहले से ही टिकट था। उसके पास मौजूद पेन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड में उम्र अलग-अलग व पता भी अलग था। आधार कार्ड में पता शिवम उमरगढ़, सोपोर, बारामूला, जम्मू कश्मीर और वोटर आइडी में भटपुरा, सोपोर, बारामूला जम्मू कश्मीर था। उसने बताया कि वह कोलकाता में अपने मामा के पास छह जनवरी को गया था।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए युवक के बारे में कश्मीर से जानकारी जुटाई गई थी उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। आइडी में नाम पते गलत दर्ज होने और संदिग्ध लगने पर उसे हिरासत में लिया था। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। उसके परिवारीजनों के आने पर उसे छोड़ दिया जाएगा।
ब्रजमोहन सिंह, इंस्पेक्टर, राजकीय रेलवे पुलिस, टूंडला