{"_id":"69711a019688814715075060","slug":"the-insane-husband-tried-to-kill-his-wife-by-throwing-inflammable-substance-on-her-firozabad-news-c-169-1-mt11005-165889-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरफिरे पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जान से मारने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरफिरे पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जान से मारने का किया प्रयास
Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह में एक पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नगला करन सिंह निवासी महिला की शादी जनपद इटावा के लालपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला इटावा के ही एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर काफी समय से अपने मायके में रह रही है। वर्तमान में दोनों के बीच न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।
मंगलवार की रात उसका पति दो अन्य साथियों के साथ आया और ज्वलनशील पदार्थ जलाकर फेंक दिया। मुस्तैदी दिखाते हुए खुद को बचाया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है और अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।