फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The history of Kshatriyas is full of sacrifices and renunciations.

Firozabad News: क्षत्रियों का इतिहास त्याग और बलिदानों से भरा

Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The history of Kshatriyas is full of sacrifices and renunciations.
जदुद्वारा संस्थान में पुस्तक विमोमन करते पर्यटन मंत्री ठा जयवीर सिंह - फोटो : जदुद्वारा संस्थान में पुस्तक विमोमन करते पर्यटन मंत्री ठा जयवीर सिंह
सिरसागंज। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जादौन समाज के प्रबुद्धजन और संतजन की उपस्थिति में नगर सिरसागंज के जदुद्वारा सेवा संस्थान में डॉ. सुरेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के जादौन वंश की वीर गाथा, उनके कुल और चौरासी के कुलों की जानकारी देने वाली पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री ठा जयवीर सिंह, जगतगुरु अध्योध्या बालमुकुंदाचार्य महाराज, ठा विश्वदीप सिंह, लेखक सुरेशचंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी डॉ. गुरूदत्त सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेन्द्रनाथ, राजकुमार देवेन्द्र सिंह झाला, भारत सिंह चौहान आदि का जदुद्वारा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने देश मे सामाजिक समरसता के लिये सदैव ही क्षत्रिय समाज द्वारा प्रयास किये गये है। राज्य में सुख और शांति के प्रयासों से क्षत्रिय कुलों का इतिहास भरा हुआ है। आज के समय में क्षत्रिय कुलों की एकता एवं विभिन्न गोत्रों में आपसी सांमजस्य बहुत आवश्यक है तभी हमें सनातन लक्ष्य की प्राप्ति संभव हो सकती है। जयवीर सिंह ने कहा कि मथुरा से शुरू होने वाला पर्यटन क्षेत्र फिरोजाबाद का ग्लास म्यूजियम टूंडला होते हुए बटेश्वर नाथ और सिरसागंज के सामौर बाबा तक विदेशी पर्यटकों के पर्यटन का क्षेत्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख उद्योगपति और भाजपा नेता विश्वदीप सिंह ने कहा कि सिरसागंज क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यहां का क्षत्रिय समाज चेतना जागृत का करने का काम कर रहा है जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा इस कड़ी में जादौन क्षत्रियों का इतिहास एवं आध्यात्मिक साधना नाम की यह पुस्तक एक मील का पत्थर साबित होगी ऐसी आशा ही नहीं वर्न पूर्ण विश्वास है।

इस अवसर पर कौशलकिशोर ठाकुर महाराज, भारत सिंह चैहान, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, डा नीरज कुमार सिंह, अशोक जादौंन, यशवंत सिंह एडवोकेट, अरूण चंदेल, रवीन्द सिंह अकेला, बृजमोहन बैस आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed