फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The highest rainfall occurred in Jasrana Tehsil area of the district

जिले की जसराना तहसील क्षेत्र में हुई सर्वाधिक बारिश

Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The highest rainfall occurred in Jasrana Tehsil area of the district
फिरोजाबाद। जिले में एक ही दिन में 43.04 मिमी बारिश हो गई। सबसे अधिक बारिश जसराना क्षेत्र तो सबसे कम टूंडला में हुई। झमाझम बारिश होने के साथ आमजन को गर्मी से राहत मिल गई। तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण बाजरा, मिर्च की फसल प्रभावित हुई हैं। साथ ही सरसों एवं तरोई की फसल की बुवाई का काम प्रभावित हो गया है। बारिश होने से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार को भी चलता रहा। शुक्रवार सुबह प्रदेश सरकार ने स्कूल, कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी थी। कुछ बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे स्कूल पहुंचकर भीगते हुए लौट आए। बारिश होने के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रामलीला चौराहा, हनुमान रोड,करबला, गढै़या रोड, चंद्रवार गेट एवं पेमेश्वर गेट रेलवे पुल के नीचे पानी भरा दिखाई दिया। इस कारण आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर शहर की नई आबादी वाले इलाकों में प्लाटों में एक बार फिर से पानी भरने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। क्योंकि शहर से लेकर गांव के गंदे तालाबों तक में दोबारा से पानी भर गया है। हवा के साथ बारिश होने के कारण बाजरा की फसल गिर गई है। मिर्च की फसल पर बारिश का असर दिखाई दिया। कृषि विभाग के अफसरों की मानें तो बारिश के कारण सरसों एवं तोरिया की फसल की बुवाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...कहां कितनी हुई बारिश...
कलक्ट्रेट- 50.00 मिमी
फिरोजाबाद-45.00 मिमी
शिकोहाबाद-43.60 मिमी
जसराना -62.30 मिमी
टूंडला -14.30 मिमी
- बारिश के कारण बाजरा, मिर्च की फसल प्रभावित होगी तथा सरसों,तोरिया की फसल की बुवाई पर असर पड़ेगा। सितंबर माह में एक दिन 43.04 मिमी बारिश पहली बार हुई है। - रविकांत सिंह जिला कृषि अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed