फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The first day a million saplings

पहले दिन एक लाख पौधों का रोपण 

Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The first day a million saplings
पौधरोपण
ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी अभियान के तहत एक दिन में पांच करोड़ पौधे रोपित करके विश्व रिकार्ड कायम करने की शुरूआत फीरोजाबाद में हुई। डीएम निधि केसरवानी, एमएलसी डा. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, विधायक रामवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से भूड़ा नहर के समीप पौधरोपण करके इसकी शुरूआत की। चिह्नित 26 स्थानों पर पौधे लगाए गए। जिले में दो लाख 86 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 86 हजार पौधे रोपित करने के लिए 26 स्थानों को चिह्नित किया था। वन विभाग की ओर से जिले में इसका शुभारंभ शिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर पुल के समीप डीएम निधि केसरवानी ने नीम एवं शीशम का पौधा रोपित कर किया। एमएलसी डा. दिलीप यादव, विधायक रामवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव आदि ने अमलताश, आंवला के साथ नीम व शीशम आदि के पौधे रोपित किए। डीएफओ विनोद शंकर शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे शुरू हुआ अभियान देर शाम तक चलता रहा। उन्होंने कहा कि वैसे तो दो लाख 86 हजार पौधे रोपने के लिए 12 जुलाई को सुबह दस बजे तक का समय है लेकिन इस लक्ष्य को हम सुबह सात बजे तक पूर्ण कर लेंगे। प्रयास होगा कि 24 घंटे के बजाय पहले ही इस कार्य को पूर्ण कर लें। वनाधिकारी डीके चौधरी के अलावा एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सिरसागंज एसडीएम राजेश यादव, बीडीओ पीएन यादव सहित अन्य काफी लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


कंपनी के प्रतिनिधि रहे सक्रिय 
लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाणपत्र देने से पूर्व पौधरोपण की हकीकत जानने को अधिकारी सक्रिय रहे। जिले में केपीएमजी संस्था के प्रतिनिधि के रूप में निमित्त पोरवाल ने डीएफओ विनोद शंकर शुक्ला के साथ जिले में 26 स्थानों पर किए जा रहे पौधरोपण को देखा। उन्होंने अपनी ओर से इसका रिकार्ड भी एकत्रित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं ने रोपित किए पौधे 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। पर्यावरण बचाओ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में गांधीपार्क में पौधे रोपित किए गए। शुभारंभ नगर आयुक्त रामौतार रमन एवं नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने संयुक्त रूप से पौधरोपण करके किया। समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी ने कहा शीशम, नीम के साथ फलदार पौधे रोपित किए। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, राम निवास यादव, अमित गुप्ता थे। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ फीरोजाबाद इकाई के द्वारा प्रेमप्रकाश कुशवाह के नेतृत्व में पौधे रोपित किए। रमेशचंद्र शाक्य, संदीप दीक्षित, साहब सिंह थे। सपा छात्रसभा ने एसआरके कालेज प्रांगण में पौधरोपण किया। जगमोहन यादव, पवन यादव, रंजीत यादव, अमन गुर्जर रहे। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक पवन पांडेय के नेतृत्व में अमर शहीद इंटर कालेज एजूकेशन लिंक एकेडमी में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य अनिल यादव, रामवीर सिंह, विवेक शुक्ला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed