फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The eyeglasses business Shikohabad home robbery

शिकोहाबाद में चश्मा कारोबारी के घर डाका

Sun, 16 Aug 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 16 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
The eyeglasses business Shikohabad home robbery
फीरोजाबाद। बेलगाम और बेखौफ बदमाशों ने शिकोहाबाद के चश्मा कारोबारी के घर धावा बोल दिया। वृद्ध दंपति को लाठी डंडे से पीटा। पुत्रवधू ने विरोध किया तो तमंचे के बल पर काबू में करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। बदमाश लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

  शिकोहाबाद में नेशनल हाइवे किनारे बनी पाश कालोनी रामनिवास नगर निवासी प्रेम सिंह यादव का चश्मों का थोक का कारोबार है। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी कमलेश व पुत्रवधू  के साथ घर पर मौजूद थे। जबकि उनका पुत्र किसी कार्य से बाहर गया था। दंपति एक कमरे में सो रहे थे और पुत्रवधू  दूसरे कमरे में। रात करीब एक बजे मकान की छत के रास्ते छह से अधिक बदमाशों ने घर के अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाशों ने दंपति पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। दंपति की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रही उनकी पुत्रवधू बाहर आई तो उस पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाश घर में रखी करीब 1.50 लाख की नकदी और चार लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर पुत्रवधू  ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग आ गए। कारोबारी के यहां पड़ी डकैती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ शिकोहाबाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। उधर वृद्ध दंपति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकोहाबाद ले जाया गया, यहां हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। उधर पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा लिख लिया है।
विज्ञापन


मकान निर्माण के लिए रखे थे रुपये
रामनिवास नगर में वृद्ध दंपति अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने 1.50 लाख रुपये की नकदी घर पर रखी थी। जो दो दिन पूर्व बैंक से निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्रवधू को गोली मार देते
वृद्ध दंपति की माने तो पुत्रवधु ने शोरगुल करने का प्रयास किया था, लेकिन इससे पूर्व बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानते हुए धमकी दी कि यदि शोरगुल किया तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। इससे वह भी दहशत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed