फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The death of the young man electrocuted, slapped jam

करंट से युवक की मौत, जाम लगाया 

Mon, 18 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man electrocuted, slapped jam
करंट से युवक की मौत होने पर जिला अस्पताल में विलाप करती महिलाएं
 अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने के लिए विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर नगला बरी चौराहा के समीप जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों ने समझाबुझा कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

रविवार को शहर में अंबेडकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। नगला बरी चौराहा के समीप डीजे बजाने के लिए टूंडला थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी आकाशदीप पुत्र राजकुमार विद्युत पोल पर चढ़कर कटिया डाल रहा था। तभी करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन आ गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर नगला बरी चौराहे पास जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। एसडीएम सदर, तहसीलदार के साथ रामगढ़ थानाध्यक्ष पहुंच गए। मृतक के परिवारीजन मुआवजे के साथ परिवार के एक युवक को नौकरी दिलाने की मांग पर अड़े थे। एसडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


देर तक मौजूद रहे अधिकारी 
पुलिस द्वारा शव को अस्पताल भेजने के साथ ही तहसीलदार जीत सिंह और नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल में रहकर पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। अधिकारियों को इस बात का डर था कि परिजनों के आक्रोश के साथ कहीं मामला तूल न पकड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed