फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The dead body was not given without paying the bill, commotion in the hospital

Firozabad News: बिना बिल अदा किए नहीं दिया शव, अस्पताल में हंगामा

Wed, 12 Apr 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The dead body was not given without paying the bill, commotion in the hospital
बिना बिल अदा किए नहीं दिया शव, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही और मनमाना बिल बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में पीलिया रोगी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि मनमाने बिल की अदायगी न करने पर अस्पताल ने शव को नहीं दिया। इसको लेकर परिजन ने हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी 32 वर्षीय चंद्रशेखर पीलिया से पीड़ित था। परिजनों ने उसे चार अप्रैल को तबीयत अधिक खराब होने पर टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार की रात्रि चंद्रशेखर की तबीयत अधिक खराब हो गई तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल ने हजारों रुपये की दवाइयां मंगाई। दो बार ब्लड संबंधी जंबो पैक मंगाए गए। वह भी समय पर उपलब्ध कराए गए, फिर भी उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई कमलेश का आरोप है कि उसके भाई की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है। बावजूद इसके अस्पताल ने हजारों रुपये का बिल थमा दिया। जब उन्होंने शव देने को कहा तो मेडिकल कॉलेज का स्टाफ ने बिल जमा करने पर ही शव देने को कहा। इस बीच युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए तथा बिल को लेकर मृतक के परिजनों और स्टाफ के मध्य विवाद हो गया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि परिजन अस्पताल का बिल नहीं देना चाहते थे। अस्पताल ने बाद में बिना बिल अदा किए ही शव को पोस्टमार्टम के लिए दे दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं एफएच मेडिकल कालेज के प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह का कहना है कि पिछले चार दिनों से रोगी वेंटिलेटर पर था। उसके इलाज का परिजन बिल नहीं देना चाहते थे, इसलिए आरोप लगाकर विवाद कर रहे थे। कॉलेज प्रशासन ने बिना बिल लिए शव को पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed