फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The country will not be run by Manu's constitution but by Baba Saheb's constitution

Firozabad News: देश मनु के संविधान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा

Sat, 26 Jul 2025 08:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Jul 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The country will not be run by Manu's constitution but by Baba Saheb's constitution
सपा कार्यालय पर आरक्षण​ दिवस पर संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्वकेंद्रीय मंत्री रामज
- सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद ने सपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस एवं संविधान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा। जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख देता है।
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि हम जब भी किसी पीड़ित के पास जाने का प्रयास करते हैं तो भाजपा का प्रशासन हमें जाने नहीं देता है। क्या यह संविधान का अपमान नहीं है। सपा सांसद अक्षय यादव ने कहा कि बूथ को बचाना है संविधान को बचाना है। वोटर लिस्ट को बचाने के साथ ही संविधान की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हम सदन में बहस करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

संचालन सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने किया। सपा विधायक डा.मुकेश वर्मा, विधायक इंजी. सचिन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, रामसेवक यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई,रामवीर सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, वीरी सिंह प्रधान,महाराज सिंह धनगर, मीना राजपूत, सोनू बघेल, नीरज यादव, राजू यादव, दीपू यादव, आदर्श यादव धन्नू,राजकुमार राठौर, सत्येंद्र जैन, खालिद नसीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा सांसदों को भेंट किया संविधान
फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने सपा जिला कार्यालय पर आरक्षण दिवस के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन एवं सांसद अक्षय यादव को बाबा साहब के संविधान की प्रति भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed