फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The coronation of Lord Rama bound Purushottam

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक

Sun, 25 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The coronation of Lord Rama bound Purushottam
 मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर मंदिर में पुष्पवर्षा के साथ राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे लगाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक हुआ। श्रीराम के राज्याभिषेक के लिए पूरे बाजार को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। सायं करीब आठ बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राधाकृष्ण मंदिर से माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण, भक्त हनुमान के साथ अयोध्या जाने के लिए रथ पर सवार हुए।
विज्ञापन


भगवान राम का डोला राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, अट्टावाला क्षेत्र, 84 घंटा मंदिर, सब्जी मंडी होते हुए गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचे। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भगवान राम ने पूरे परिवार के साथ शिवजी का पूजन किया।

उसके बाद श्रीराम मंच पर विराजमान हुए। गुरु वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक किया। भगवान राम को राज्याभिषेक करते हुए अयोध्या का राजपाट सौंप दिया गया। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक होने पर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाये। भगवान राम की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

बाक्स--
लक्ष्मण शिविर कार्यालय पर हवन यज्ञ
रामलीला मैदान स्थित श्री शेषावतार लक्ष्मण महाराज शिविर कार्यालय पर मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजय अग्रवाल कलई, थाना उत्तर प्रभारी शशीकांत शर्मा, मुख्य यजमान जीके शर्मा मौजूद रहे। हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर झब्बूलाल अग्रवाल, महेश शर्मा, पं. द्विजेंद्र मोहन शर्मा, विपिन बिहारी शर्मा, अनिल पालीवाल, आनंद चतुर्वेदी, महेंद्र तैलंग मौजूद थे।


श्रीराम के राज्याभिषेक की रामलीला का समापन
सिरसागंज। प्रभु राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया। भरत ने श्रीराम का राजगद्दी पर बैठाया। 14 वर्ष तक चरणपादुकाएं रखकर राज्य का संचालन करने पर श्रीराम ने भरत के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मुख्य अतिथि विधायक हरिओम यादव, ठा.प्रदीप ङ्क्षसह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.राघवेन्द्र सिंह ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान की आरती उतारी। तत्पश्चात अध्यक्ष सुनील यादव, मुकेश मणिकांचन, महेश गर्ग, संजय जैन ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दानदाताओं, अतिथियों व सहयोगियों को माला, शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed