फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The city bathed on lights, there was a crowd in the market

रोशनी पर नहाया शहर, बाजार में रही भीड़ ी

Wed, 03 Nov 2021 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
The city bathed on lights, there was a crowd in the market
पुरानी तहसील परिसर में लगी दुकानों से पूजा सामग्री की खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिवाली का पर्व आज हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को नरक चतुर्दशी पर घरों की चौखट पर दीपक जलाया गया। खील, बताशों के साथ पूजन किया गया। बाजार में दिवाली का उल्लास दिखा तो प्रतिष्ठान, भवन और इमारतें बिजली की रोशनी से जगमाती नजर आईं। बाजार में लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं भी विद्युत झालरों से सजाई गईं। पूरी सुहागनगरी रोशन में जगमगामी रही। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। लक्ष्मी पूजन के लिए लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, माला और वंदनबार सहित सजावट का सामान भी खरीदा।
विज्ञापन

दिवाली का पर्व आज मनाया जाएगा। घरों में लोग मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती के दीपक व मोमबत्तियां जलाकर घर को रोशन करेंगे। दिवाली पर पूजा-अर्चना, सजावट का सामान, आतिशबाजी की खरीदारी के लिए दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। शास्त्री मार्केट में भी महिलाएं एवं पुरुष खरीदारी करने के लिए पहुंचें। रानीवाला मार्केट से सामने लगी लक्ष्मी-गणेश, दीपकों की दुकानों पर भी भीड़ रही। मोमबत्तियां और दीपक भी लोगों ने खरीदे। घरों में भी लोग पूजन की तैयारियां करते रहे। दूसरे दिन भी ग्राहकों में भीड़ रहने से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक बनीं रही। रोशनी के पर्व पर पूरा शहर सजा हुआ है।
विज्ञापन

मार्केट में लक्ष्मी गणेश, हनुमान, सरस्वती के साथ शंकर पार्वती की मूर्तियां की खूब बिक्री हुई। मिट्टी की बनीं मूर्तियां को लोग पसंद कर रहे हैं। जो पूजन के हिसाब से शुद्ध मानी जाती हैं। बाजार में 45 रुपये मूर्ति से लेकर तीन हजार रुपये तक की मूर्तियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित अनूप शास्त्री ने बताया कि दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.50 से 7.50 बजे तक है। दिवाली पर गणेश, लक्ष्मी के साथ हनुमानजी, शंकर, पार्वती की पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीजी को दाएं और गणेशजी को बाएं हाथ पर बैठाकर उनका आव्हान करना चाहिए। यह दिवाली व्यापारियों के लिए शुभ रहेगी।

मिठाई और मेवा की दुकानों पर भीड़ रही। दुकानों पर आर्डर पहले से ही बुक थे। कारखाने और गोदामों में बांटने के लिए लोग बड़ी मात्रा में मिठाई लेकर गए। मेवा की डिमांड भी बनी रही। एक-दूसरे को मिठाइयां, चाकलेट और ड्राइफ्रूट, उपहार देने का आदान-प्रदान भी खूब चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed