{"_id":"fe55ad527bd0c57fb111de7bdca22523","slug":"the-agency-came-to-know-the-truth-of-all-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा केस का सच जानने पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा केस का सच जानने पहुंची सीबीआई
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा की मौत की उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार को फीरोजाबाद पहुंची। एसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। सिरसागंज जाकर मौका मुआयना किया। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों का ब्योरा हासिल किया।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी मौका-ए-वारदात पर क्राइम सीन का रि-क्रिएशन भी करेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। सोमवार को घटनास्थल का नक्शा तैयार किया गया। फोटोग्राफ भी लिए। इसके अलावा अभी तक की जांच में सामने आए लोगों के बारे में बात की गई। फिलहाल जांच का बिंदु यह है कि सारा की मौत हादसे में हुई या उसकी हत्या की गई।
जांच एजेंसी कार पलटने की वजह मालूम करना चाहती है। इसी से सच सामने आ सकेगा। बता दें, नौ जुलाई को लखनऊ से दिल्ली जाते समय सिरसागंज के गुंजन चौराहे पर अमरमणि के पुत्र अमनमणि की कार पलट जाने से इसमें बैठी अमन की पत्नी सारा की मौत हो गई थी, जबकि उसे मामूली खरोंच आई थी। सारा की मां सीमा सिंह का आरोप था कि उसकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अपनी जांच में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी। इसके चलते सरकार की संस्तुति पर जांच सीबीआई को सौंपी गई। जांच एजेंसी ने घटना की सूचना पर सबसे पहले पहुंचने वाले सिपाही से लेकर अभी तक जांच करने वाले अधिकारी से बात की। सिरसागंज के थानाध्यक्ष से भी मामले से जुड़ी बातों की जानकारी की। सूत्रों की माने तो टीम अभी यहां ठहरेगी और सच जानने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि इस मामले में सारा की मां सीमा सिंह ने अमरमणि त्रिपाठी, अमनमणि सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा सिरसागंज में दर्ज कराया था।