{"_id":"68f798772fadf2bca90eae39","slug":"the-11th-urs-of-sufi-sayyed-anwar-hussain-shah-begins-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-158926-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सूफी सैय्यद अनवार हुसैन शाह का 11वां उर्स आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सूफी सैय्यद अनवार हुसैन शाह का 11वां उर्स आज से शुरू
Tue, 21 Oct 2025 07:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
उर्स के आयोजन की जानाकारी देतेपदाधिकारी। संवाद
- फोटो : उर्स के आयोजन की जानाकारी देतेपदाधिकारी। संवाद
मुर्शिदनगर दरगाह पर चार दिवसीय आयोजन, 24 को कुलशरीफ, 25 को संदल जुलूस के साथ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सूफी सैय्यद अनवार हुसैन शाह अबरारी चिश्ती कादरी का 11वां सालाना उर्स 22 से 25 अक्तूबर तक मुर्शिदनगर आकलाबाद हसनपुर (12 बीघा) स्थित दरगाह अनपारुल औलिया पर आयोजित होगा।
दरगाह के सज्जादानशीन सूफी शद्दाम हुसैन शाह जमाली अनवारी अबरारी ने बताया कि पहले दिन (22 अक्तूबर) शाम 5 बजे सरकारी चादर मजार शरीफ पर चढ़ाई जाएगी। रात 9 बजे महफिल-ए-मिलाद पाक और 10 बजे मुशायरा होगा। दूसरे दिन (23 अक्तूबर) रात 9 बजे हल्का-ए-जिक्र-ए-पाक तथा 10 बजे महफिल-ए-कव्वाली होगी। तीसरे दिन (24 अक्तूबर) फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी और सुबह 10 बजे कुलशरीफ का रस्म अदा किया जाएगा। चौथे दिन (25 अक्तूबर) सुबह 9 बजे छुट्टन मैनेजर मुहम्मदी मस्जिद (साठ फुटा रोड) से संदल का जुलूस सैलई पुलिया-सांती रोड होते हुए दरगाह पहुंचेगा, जहां मजार पर चढ़ाया जाएगा और उर्स का समापन होगा।
इस अवसर पर सूफी मुहम्मद अहमद, सूफी हिलाल अनवर, इंतजाम हुसैन, सूफी राशिद अली, जुलिफ्कार हुसैन, असमार हुसैन, अबसार हुसैन, अतहार हुसैन, कामरान अहमद, हसन नवाज, निहाल अदीब हिलाल, हादी जावेद, इरशाद अली, दानिश अली, शाहमीर हुसैन आदि मौजूद रहे।