फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   thai mangur fish sold

Firozabad News: बिक्री करते पकड़ी गई थाई मांगुर मछली

Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
thai mangur fish sold
शिकोहाबाद। मीट विक्रेता मच्छली खाने के शौकीन लोगों केस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें कैंसर की बीमारी देने वाली प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बेची जा रही है। मत्स्य विभाग की टीम ने तहसीलदार के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रुकनपुरा मोहल्ले से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को जब्त किया। जिन्हें गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रुकनपुर में विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली धड़ल्ले से मीट विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही है, जो मछली खाने के शौकीन लोगों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत गंगवार ने अपनी टीम के साथ सूचना मिलने के बाद मोहल्ला रुकनपुर में छापेमारी की। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार कीर्ति चौधरी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एक दुकान से प्रतिबंधित मछलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने प्रतिबंधित मछलियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी है कि अगर प्रतिबंधित मछली की बिक्री की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रशांत गंगवार ने बताया कि थाई मांगुर मछली के सेवन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
इसके लगातार सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इस मछली की बिक्री पूरे देश में प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने जब्त की गई मछलियों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed