फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ten people acquitted including SP's former MLC, former district president

Firozabad News: सपा के पूर्व एमएलसी, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित दस लोग बरी

Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ten people acquitted including SP's former MLC, former district president

विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी 2021 को जिले में रैली निकालने के मामले में सपा के पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल सहित दस लोगों को विशेष जज एमपी-एमएलए कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
सपा के पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पार्षद मुनेंद्र यादव के साथ-साथ काफी लोगों ने किसानों के द्वारा 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में होने वाले आंदोलन के समर्थन में थाना लाइनपार क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। कोरोना काल के दौरान बिना अनुमति रैली निकाले जाने के मामले में थाना लाइनपार में दस लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। इस मामले में गवाहों के साथ ही पक्षों को रखा जा रहा था।
विज्ञापन

मामला सेशन के सुपुर्द होकर सुनवाई को एसीएम प्रथम एवं विशेष जज एमपी एमएलए कोर्ट निधि यादव के न्यायालय में सुनवाई के लिए पहुंचा। सपा नेताओं की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता रघुराज सिंह यादव ने करते हुए दलीलें दीं। उन्होंने बताया कि साक्ष्य के अभाव में न्यायाधीश ने सपा के पूर्व एमएलसी डाॅ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, पार्षद मुनेंद्र यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष इंद्रवती यादव, अशोक कुमार यादव, सतेंद्र सिंह, हरिओम यादव विधानसभा इकाई के अध्यक्ष, प्रेमचंद्र को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed