फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temple and floats decorated on Janmashtami

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर व झांकियां

Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Temple and floats decorated on Janmashtami
जन्माष्टमी पर सजे मंदिर व झांकियां - फोटो : Amar Ujala
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रूप से विद्युत झालरों, फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। रात 12 बजते ही श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर शंख, घंटे-घडिय़ालों की ध्वनि से गुंजायमान होने लगे।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार मंदिर, कालीदेवी मंदिर, बांके बिहारी (रीठरा मंदिर), दीक्षितजी के मंदिर, सर्वेश्वरनाथ मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, किले वाला मंदिर, पक्का तालाब स्थित राधाकृष्ण मंदिर, गुलाबबाड़ी स्थित शंकरजी मंदिर तथा प्रतिष्ठित बालाजी मंदिर पर भव्य सजावट की गई। बालाजी धाम में स्थित सभी मंदिरों को सजाया गया था। कई मंदिरों तथा घरों में आकर्षक झांकियां भी सजाईं गईं। बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ रात में श्रीकृष्ण का जन्म हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की सुबह मंदिरों में मिश्री और माखन का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी रही जन्माष्टमी की धूम
जसराना के ग्रामीण इलाकों में नंद नंदन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में प्रसाद का वितरण करने के साथ ही पाढ़म में कन्हैया का डोला निकाला गया। मौके पर कृष्ण भक्तों ने बधाई गाकर जन्मोत्सव का आनंद लिया। जसराना में दूसरे दिन भी मंदिरों में झांकियां सजी रहीं। लोगों ने घरों के साथ मंदिरों में भी प्रसाद का वितरण किया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वन खण्डेश्वर महादेव मंदिर, मां कामाख्या धाम, विंध्यवासिनी धाम, पीपल वाले मंदिर, नरसिंह धाम, बाजार वाले हनुमान मंदिर आदि में दूसरे दिन भी झांकियों को निहारने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं पाढ़म में भक्तों ने डोला निकालकर उत्सव मनाया। डोले की आरती उतारकर भगवान का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed