फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tehsil team, show rifle,culprit arrest

तहसील टीम पर तानी राइफल, गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Sat, 25 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
tehsil team, show rifle,culprit arrest
राजस्व वसूली की कार्रवाई के दौरान उसायनी स्थित भाजपा नेता के भाई के एक
विज्ञापन
वाहन शोरूम पर तहसील की टीम से अभद्रता कर दी गई। यहां गनर ने टीम पर राइफल तान दी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर राजस्व हवालात में बंद कर दिया। वहीं घटना के संबंध में थाना टूंडला में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।


डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर शनिवार को तहसील प्रशासन ने राजस्व वसूली के लिए अलग-अलग टीमें क्षेत्र में दौड़ा दी। एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड के नेतृत्व में टीम उसायनी स्थित भाजपा नेता लक्ष्मीनरायन यादव के भाई की ओपी एंड जेपी कंपनी पर पहुंची। जेपी यादव पर 6.40 लाख रुपये बकाया है। एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मादंड़ ने बताया कि राजस्व वसूली की टीम से कंपनी पर मौजूद लोगों ने अभद्रता कर दी। वहीं कंपनी पर तैनत गनर पुष्पेंद्र पुत्र विष्णु दयाल निवासी एका ने टीम पर राइफल तान दी। एसडीएम के निर्देश पर तत्काल गनर पुष्पेंद्र और जेपी यादव को पकड़ लिया। दोनों को तहसील में राजस्व हवालात में बंद कर दिया।

घटना के बाद तहसील में भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले में तहसील में काफी देर तक एसडीएम और भाजपा नेता लक्ष्मीनरायन यादव, ओपी यादव के बीच बातचीत हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील में काफी फोर्स तैनात किया गया है। एसडीएम ने बताया कि पांच लाख रुपये जमा कराया गया है। टीम पर राइफल तानने वाले गनर पुष्पेंद्र को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

मामले की थाना टूंडला में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं चेतावनी दी यदि किसी व्यक्ति द्वारा टीम के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के समय सीओ सिटी राजेश चौधरी, तहसीलदार जीतसिंह राय, नायाब तहसीलदार एन.राम व अन्य मौजूद थे।

इससे पहले तहसील की टीम कोटला मोहल्ला में अनवर हुसैन के यहां पहुंची। अनवर हुसैन पर 8.50 लाख रुपये बकाया था। बकायेदार के न मिलने पर टीम ने बकायेदार की स्कूटी जब्त कर ली। टीम ने मुन्नालाल से 1.50 लाख, नेत्रपाल पर स्टांप का 59 हजार राजस्व वसूले। अनेक सिंह पुत्र राजाराम निवासी पुरुषोत्तम नगर पर 4.30 बैंक का देय था, उसे पकड़कर राजस्व हवालात में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed