{"_id":"62bc98faea256a33fd23d4c3","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-on-a-mango-tree-firozabad-news-agr5384111191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पिपरौली निवासी किशोरी ने आम के पेड़ पर दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव पेड़ पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली निवासी अनीता (17) ने बुधवार सुबह करीब दस बजे घर के समीप खड़े आम के पेड़ पर दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के शव को फंदे पर लटका देख ग्रामीणों ने शोरगुल किया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी का शव फंदे पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा बताई गई है।