फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenage girl dies due to quack treatment in Fariha, uproar

Firozabad News: फरिहा में झोलाछाप के उपचार से किशोरी की मौत, हंगामा

Mon, 16 Sep 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to quack treatment in Fariha, uproar
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में झोला छाप के उपचार से रविवार देर शाम किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से गुस्साए परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ जसराना के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

फरिहा के मोहल्ला सूरजपुरा निवासी सरिता (17) को बुखार आने के कारण रविवार को सुबह से बीमार थी। परिजन इसको गांव के ही निवासी झोलाछाप डाक्टर के यहां उपचार कराने को ले गए। थोड़ा आराम मिलने के बाद शाम को दोबारा बुखार आया तो परिजन उसे दोबारा उसी डाक्टर के पास ले गए। आरोप है कि झोला छाप की दवा खाने से किशोरी की तबीयत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद किशोरी की दुकान में ही मृत्यु हो गई। किशोरी की मौत होने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। डाक्टर के भागने पर परिजनों ने काफी हंगामा किया। हंगामे की जानकारी पर सीओ जसराना अंबरीश कुमार व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन किशोरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। लेकिन सीओ के समझाने पर पोस्टमार्टम कराने को वह तैयार हो गए। थाना प्रभारी फरिहा जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि संबंधित झोला छाप की दुकान को एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। बाद में उसने दूसरी जगह दुकान खोल ली। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ डा. बीडी अग्रवाल ने कहा कि झोलाछाप के उपचार के किशोरी की मौत की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed