फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teej festival began in Sirsaganj

सिरसागंज में तीज महोत्सव शुरू

Sun, 08 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 08 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teej festival began in Sirsaganj
 होली के अवसर पर नगर में लगने वाले ऐतिहासिक मेला तीज महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से किया गया। मेले में आए लोगों ने खेल, तमाशों व विभिन्न प्रकार के झूलों का जमकर लुत्फ  उठाया।
विज्ञापन

150 वर्ष प्राचीन तीज महोत्सव का गांधी मंडी प्रांगण में संस्था जनसांस्कृतिक के तत्वाधान में अायाोजन किया गया। एसडीएम शिकोहाबाद रवींद्र सिंह ने मेले के प्रवेश गेट का फ ीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह छोटू, पालिकाध्यक्ष संजीव यादव ने भी हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। मेले का विश्रातखाना जानकी बाजार का सीओ श्यामकांत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व पालिका प्रांगण में जन सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष विल्सन गुप्ता, प्रबंधक इं. महेश यादव, सचिव इंद्रकांत गुप्ता आढ़ती, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता अंबिका, निदेशक निर्माण समित अजय गुप्ता भोले, आलोक यादव, मनोज जैन होंडा आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों को शाल एवं माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता मातादीन धनगर एवं संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया। इधर, मेला शुरू होते ही लोगों ने खेल तमाशों एवं विभिन्न झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed