फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers of council schools will survey again when the school opens

विद्यालय खुलने पर फिर से सर्वे करेंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक

Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers of council schools will survey again when the school opens
फिरोजाबाद। स्कूल में बच्चों का प्रवेश करने के लिए 16 जून से एक बार फिर से सर्वे शुरू होगा। शारदा (स्कूल हर दिन आएं) योजना के अंतर्गत वर्तमान में 600 बच्चे चिन्हित किए जा चुके हैं। 16 जून को ग्रीष्म अवकाश खत्म होने के बाद स्कूल खुलने पर शिक्षक शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हिंत करने का कार्य किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में छह से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कराने के लिए घर-घर जाकर संपर्क करना है।
विज्ञापन

स्कूल न जाने वाले बच्चों की सूची तैयार करने के लिए विद्यालय सेवित क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस कार्य का रिसोर्स पर्सन, खंड शिक्षाधिकारी भौतिक सत्यापन करेंगे। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हिंत करने के लिए घर-घर सर्वे कराया जाएगा। ताकि प्रवासी बच्चे और विद्यालय न जाने वाले बच्चों का नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को भी स्कूल से जोड़ने की पहल
छात्राओं को स्कूल से जोड़ने की पहल भी बेसिक शिक्षा विभाग करेगा। सर्वे कराया जा रहा है कि किन बालिकाओं ने पढ़ाई छोड़ दी है। इनको कन्या उत्सव के तहत प्रवेश दिलाया जाएगा। करीब 400 बालिकाओं का चिन्हिकरण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed