फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher molests student who went to learn computer

पापी शिक्षक: कंप्यूटर क्लास में छात्रा संग शर्मनाक हरकत, हदें कर दी पार... मुकदमा हुआ दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 10:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 27 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

कंप्यूटर कोचिंग में छात्रा संग शिक्षक ने शर्मनाक हरकत की। पीड़ित छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से बचकर वहां से भाग निकली। शिकायत के बाद जब कोचिंग परिवार के लोग पहुंचे तो शिक्षक ने उन्हें भी धमका कर भगा दिया। 
 

विज्ञापन
Teacher molests student who went to learn computer
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कंप्यूटर कोचिंग गई छात्रा के साथ शिक्षक ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पहुंचे छात्रा के भाई को भी आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पीड़िता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा मैनपुरी रोड स्थित ओम नगर कॉलोनी में गगन गंगा कंप्यूटर सेंटर से कंप्यूटर कोर्स कर रही है। वह ग्रेजुएशन करने के बाद कंप्यूटर सीख रही है। छात्रा का आरोप है कि वह 23 जनवरी को सुबह 9 बजे कंप्यूटर सीखने के लिए गई थी। वहां पहले से ही मौजूद जितेंद्र निवासी वासुदेवमई थाना शिकोहाबाद ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। वह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। 
विज्ञापन


जानकारी परिजन को दी तो उनके होश उड़ गए। छात्रा के भाई ने कंप्यूटर सेंटर पर जाकर आरोपी शिक्षक से विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। साथ ही शिकायत करने पर देख लेने की धमकी भी दी। पीड़िता आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed