फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teacher died in collision between bikes in Firozabad while condition of another is critical

UP: हादसे में उजड़ गया शिक्षक का परिवार, पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी; स्कूल जाते समय बाइकों में भिड़ंत

Mon, 19 Feb 2024 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

हादसे में शिक्षक का परिवार उजड़ गया। पिता की मौत के बाद इन्हें नौकरी मिली थी। स्कूल जाते समय रास्ते में बाइकों में भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
teacher died in collision between bikes in Firozabad while condition of another is critical
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह बाइकों की भिड़ंत में परिषदीय स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। शिक्षक की मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक के साथी व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसा नारखी थाना क्षेत्र के नयाबांस के पास हुआ।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के जलेसर रोड रामकृष्ण नगर निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बबलू गौतम (45) शिक्षक थे। वह नारखी थाना क्षेत्र के ओखरा के हुलासपुर गांव में तैनात थे। सुबह वह विद्यालय जा रहे थे। नयाबांस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिंड़त हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार को जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन

दूसरे की हालत नाजुक है, आगरा रेफर

अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने शिक्षक नरेंद्र कुमार उर्फ बबलू गौतम को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार थाना पचोखरा के हिम्मतपुर निवासी छोटू खां (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटू की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इधर शिक्षक की मौत की जानकारी होते ही काफी संख्या में शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन ने बताया कि शिक्षक नरेंद्र कुमार उर्फ बबलू गौतम के पिता हरीशंकर का वर्ष 2000 में निधन हो गया था। 

मृतक आश्रति मिली थी नौकरी

पिता की मौत के बाद नरेंद्र कुमार गौतम को मृतक आश्रति कोटे से तैनाती मिली थी। बताते हैं कि शिक्षक दो भाई हैं, वह छोटे थे। उनके दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed