फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tarputa was walking in delivery of abortion in the name of the game

ठारपूठा में चल रहा था प्रसव के नाम पर भ्रूण हत्या का खेल

Sat, 31 Oct 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Tarputa was walking in delivery of abortion in the name of the game
ठारपूठा क्षेत्र में पिछले लंबे अर्से से प्रसव के नाम पर भ्रूण हत्याओं  का खेल चल रहा था। इसका खुलासा शनिवार दोपहर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर किया। पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में लेने के साथ ही उसके घर से दवा और प्रसव के दौरान प्रयोग किए जाने वाले औजार भी बरामद किए।
विज्ञापन

रामगढ़  थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठारपूठा में दिवारी लाल का मकान है। इस मकान में  दिवारी लाल की पत्नी प्रेमवती और उसकी बेटी तारा शर्मा पत्नी अशोक कुमार  निवास करते है। तारा पहले एक नर्सिंग होम पर नर्स के रूप में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद तारा शर्मा ने घर पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने का  काम शुरू कर दिया। प्रसव के नाम पर तारा शर्मा भ्रूण हत्या जैसे घटनाक्रम को भी अंजाम दिया करती थी। जानकारी पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम  के साथ आरोपी महिला के घर पहुंच गए। यहां से प्रसव और भ्रूण हत्या के दौरान प्रयोग की जाने वाली दवाओं के साथ प्रसव के दौरान प्रयोग किए जाने वाले औजार बरामद किए गए। नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई आरोपी महिला तारा शर्मा गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने के साथ ही उन भ्रूण हत्या करती थी। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दो मेडिकल संचालकों पर कसेगा शिकंजा
नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ के दौरान क्षेत्र के दो मेडिकल स्वामियों के नाम भी प्रकाश में आए है, जो इस कार्य में संलिप्त हैं। महिला उनके यहां से दवा लेकर आती थी। साथ ही मेडिकल स्वामी अवैध रूप से गर्भ में पल रहे शिशुओं की सफाई कराने के लिए आरोपी महिलाओं के यहां  भेजा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed