फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Talaiya became a honeymoon due to heavy rain

झमाझम बारिश से तलैया बन गई सुहागनगरी

Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Talaiya became a honeymoon due to heavy rain
रफ़रोजाबाद ! गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सीबी मार्केट स्थित दुकान में भरा पानी निकालते दुका - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मानसून की पहली झमाझम बारिश सुहागनगरी के लोगों लिए मुसीबत बनकर बरसी। जलभराव के कारण पूरा शहर ताल तलैया में तब्दील हो गया। बारिश ने नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल दी। नई आबादी क्षेत्र के मोहल्लों में निचले इलाकों में बने मकानों में पानी भर गया। सर्विस रोड पर दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश लगातार तकरीबन डेढ़ घंटे जारी रही। झमाझम बारिश के बाद सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। जाटवपुरी, नगला बरी, नैनी ग्लास के पास सर्विस रोड पर पानी भरने के साथ ही दुकानों और मकानों के अंदर पानी घुस गया।
विज्ञापन

क्लब चौराहे के आसपास सर्विस रोड की दुकानों के अंदर पानी घुस गया। सबसे खराब स्थिति जिला अस्पताल के सामने सर्विस रोड की रही। यहां तीन से चार फीट पानी भर जाने से सड़क पर खड़े वाहन ही डूब गए। जलभराव के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से तीमारदार और स्टाफ को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
बघेल कॉलोनी, ऊर्दू नगर, करबला, भीमनगर, देवनगर, मक्का कालोनी, अब्बास नगर, नगला पचिया, टापाकलां, सत्यनगर, झलकारी नगर, झील की पुलिया, तिलकनगर, बोधाश्रम रोड, दम्मामल नगर, मोहल्ला कोटला, मायापुरी, महादेव नगर, टापाखुर्द, नगला पान सहाय, लालपुर छपरिया, श्रीराम कॉलोनी के आसपास का इलाका, आगरा गेट, मोहल्ला कोटला, हाजीपुरा, शीतल खां रोड, नगला बरी, दुली चौराहा, हनुमान रोड, चौबे जी का बाग, कोटला रोड, नई बस्ती, कटरा मोहल्ला, धोवी वाली पुलिया के साथ दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया।

शहर से टूट गया लाइनपार का संपर्क
बारिश के बीच चंद्रवार गेट और पैमेश्वरगेट की पुलिया पर चार से पांच फीट पानी भर जाने से रामनगर, संतनगर, छारबाग, कन्हैयानगर के साथ अन्य मोहल्लों का संपर्क पूरी तरह से शहर से कट गया। लोग रेलवे लाइन पार कर एक ओर से दूसरी ओर गए। पानी निकासी को जिम्मेदार अफसरों ने कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed