{"_id":"5ca682b482b4567a7705906ebe0ce3eb","slug":"survive-burning-train-to-become-a-swatantrata-senani-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनने से बची स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन बनने से बची स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रेलखंड पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। रिजर्व कोच में बर्निंग हॉट एक्सल होने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को तत्काल चमरौला स्टेशन पर रोक दिया गया। टूंडला से पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने कोच को ट्रेन से अलग कर करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन को चलाया। इस दौरान एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
नई दिल्ली से चलकर अलीपुरद्वार जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 12562 स्वतंत्रता सैनानी एक्सप्रेस बुधवार रात 11.35 पर जलेसर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरी। यहां तैनात स्टेशन मास्टर गोविंद किशोर ने ट्रेन के थ्रीटियर के रिजर्व कोच के चक्कों से चिंगारी व धुआं निकलता देखा। स्टेशन मास्टर ने तत्काल घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। जानकारी पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल नियंत्रण कक्ष ने ट्रेन को अगले स्टेशन पर रोकने के निर्देश दिए गए। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को चमरौला स्टेशन पर 11.45 बजे रोक दिया गया। साथ ही टूंडला से टीएक्सआर विभाग को मौके पर रवाना कर दिया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रिजर्व कोच को ट्रेन से अलग करते हुए उसमें बैठे यात्रियों को दूसरे कोच में स्थानांतरित किया। इसके बाद ट्रेन को मध्यरात्रि बाद 02.15 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डाउन लाइन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं। सभी ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया।