फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Surrounding districts were being sold in the native pistol

आसपास के जिलों में बेची जा रही थीं देशी पिस्टलें

Mon, 22 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 22 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
 गांव चुल्हावली में संचालित अवैध हथियारों की फैक्ट्री से करीब 50 लाख का माल बरामद हुआ है। हथियारों की फैक्ट्री को फीरोजाबाद व एटा के सरगना  संचालित कर रहे थे। बिहार के मुंगेर जिले के बेरोजगारों को अच्छे वेतन का लालच देकर हथियार बनवाए जा रहे थे।
विज्ञापन

 कानपुर एसटीएफ  के क्षेत्राधिकारी मनीष चंद्र सोनकर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि चुल्हावली में कार्रवाई के दौरान जावेद निवासी हजरतपुर को रविवार को दो पिस्टल और मैगजीन के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उसने दोनों  हथियार एटा जिले के बोरा कलान निवासी रामगोपाल उर्फ  फौजी से लाने की बात कही। उसकी निशानदेही पर एसटीएफ  व टूंडला पुलिस ने पवन यादव  निवासी चुल्हावली के घर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा। मकान स्वामी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। एटा के रामगोपाल उर्फ फौजी और टूंडला के हजरतपुर निवासी रफीक खान अवैध हथियार बनवा रहे थे। हथियार बनाने के लिए कच्चा माल कोलकाता से मंगाया जाता था। पवन यादव निवासी चुल्हावली, मोहम्मद आफताब निवासी बिहार, मोहम्मद खालिद, मु. तौसीफ  आलम निवासी मिर्जापुर, बिहार, मोहम्मद तस्लीम, रुस्तम उर्फ  राजू निवासी बिहार व जावेद खान निवासी हजरतपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अवैध पिस्टल, कारतूस के साथ बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। प्रेसवार्ता में सीओ प्रेमप्रकाश यादव, थाना  प्रभारी राजीव यादव के अलावा एसटीएफ  के निरीक्षक सुशील कुमार सिंह आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन


नाबालिग ने पूछताछ में बताया था गलत पता  
टूंडला  ब्यूरो। हथियारों की तस्करी कर ले जाते पकड़ा गया किशोर भी बेहद शातिर है। पुलिस गिरफ्त के दौरान उसने अपना पता फीरोजाबाद का बताया था, जब  उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने स्वयं को हजरतपुर का बताया। इस बार  पुलिस ने उसके गांव से उसकी तस्दीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार खरीदने वालों की तलाश
पुलिस अब हथियार खरीदने वालों की तलाश कर रही है। असलाह खरीदने वाले कुछ लोगों के सुराग मिले हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मजदूर को छोड़ा
छापे के दौरान मौके पर मिले सुरेंद्र  सिंह निवासी प्रेमपुर टीकरी थाना नगला सिंघी को भी एसटीएफ व पुलिस ने हिरासत में लिया था। सीओ एसटीएफ मनीषचंद्र सोनकर ने बताया कि सुरेंद्र सिंह अपनी मजदूरी लेने आया था। उसे छोड़ दिया है।


फोटो-टूंडला कोतवाली  में अवैध हथियार बनाने के आरोप में पकड़े गए युवकों से पूछताछ करते सीओ  एसटीएफ मनीषचंद्र सोनकर व सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश यादव, थाना प्रभारी राजीव  यादव व मेज पर रखे मौके से बरामद हथियार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed