{"_id":"5e92b9ef8ebc3e78ba606709","slug":"supply-mitra-portal-is-started-in-district-home-dilevery40","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में सप्लाई मित्र पोर्टल की शुरुआत, होम डिलीवरी मिलेगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में सप्लाई मित्र पोर्टल की शुरुआत, होम डिलीवरी मिलेगा सामान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में घरेलू सामान के लिए नए पोर्टल की सहायता ले सकेंगे। शासन ने इसके लिए होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल शुरू कर दिया। इस पोर्टल पर जनपद की उन सभी दुकानों का विवरण है, जो होम डिलीवरी कर रहे हैं। इसके अलावा जिलेवार भोजन आदि उपलब्ध कराने वाली कम्यूनिटी किचन का भी जोड़ा गया है। पोर्टल पर दुकानें नगर निगम क्षेत्र की हैं। जिन्हें प्रशासन ने होम डिलीवरी करने के लिए पंजीकृत किया गया है। शिकोहाबाद की भी कुछ दुकाने हैं। वहीं, कम्यूनिटी किचन सेंटर को भी जोड़ दिया गया है। इस पोर्टल पर नंबर दुकानों का पता और मोबाइल नंबर अंकित है। जिसे व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर दिया जा सकेेगा। पोर्टल पर मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से जाया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि फिरोजाबाद जनपद में होम डिलीवरी करने वाले व्यापारियों का डेटा फीड हो चुका है। बाकी का फीड किया जा रहा है। विभाग की ओर से कई टीमें बाजार में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए लगी हुई हैं। कालाबाजारी या मुनाफाखोरी किए जाने की सूचना लोग कंट्रोल रूम पर दे सकते हैं। पोर्टल पर ऐसे तलाशें घर के पास की दुकान सबसे पहले http://supplymitra-up.com पर लॉगइन करें। नगर निगम का होम पेज खुलेगा, जहां वेंडर फॉर होम डिलीवरी का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही फिरोजाबाद में होम डिलीवरी के लिए पंजीकृत सभी दुकानों की सूची खुल जाएगी। इसमें ७२ दुकानें पंजीकृत हैं। मेडिकल स्टोर को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन