फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sun's heat increased, temperature reached 39 degrees

Firozabad News: सूरज की बढ़ी तपिश, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 09 Apr 2024 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sun's heat increased, temperature reached 39 degrees
फिरोजाबाद। सूरत की तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को सूरज की तपन ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर के समय तो गर्मी से लोगों का पसीना भी निकलना शुरू हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने गमछा, छाता का सहारा लेना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया, जो अभी तक इस सीजन का सर्वाधिक है।अप्रैल में ही गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दिन निकलते ही सूरज की तेज किरणें लोगों को परेशान कर रही हैं। जैसे जैस दिन चढ़ रहा है वैसे ही तापमान भी बढ़ रहा है। दोपहर के समय तो अभी से बुरा हाल होने लगा है। सूरज की तेज तपिश के कारण लोगों का गला भी सूखने लगा है। मंगलवार को मौसम साफ रहने के साथ ही सूरज की गर्म किरणें लोगों को परेशान करती रहीं। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री रहा। तेज धूप से हवा भी गर्म महसूस होने लगी है। सूरज की तपिश के कारण टंकियों से भी गर्मी पानी आ रहा है।
विज्ञापन


बाजारों और सड़कों पर धूप में निकले लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा का सहारा ले रहे हैं। इस सप्ताह तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुभाषचंद्र कुमार का कहना है कि बुधवार को तापमान गर्म रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। साथ ही न्यूतनम तापमान भी बढ़ेगा। पूरे सप्ताह गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed