{"_id":"6a3fc82d2314879d6005f476","slug":"suicide-note-complicates-case-of-elderly-man-death-under-suspicious-circumstances-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संदिग्ध परिस्थिति में मिली बुजुर्ग की लाश, आग में जलकर गई थी जान; सुसाइड नोट से उलझी माैत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संदिग्ध परिस्थिति में मिली बुजुर्ग की लाश, आग में जलकर गई थी जान; सुसाइड नोट से उलझी माैत की गुत्थी
Sat, 27 Jun 2026 06:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:25 PM IST
सार
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में आग में जलकर माैत हुई थी। अब सुसाइड नोट सामने आया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। सुसाइड नोट को जांच के फाॅरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद में बुधवार देर रात 70 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्मऋृषि की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घटना में अब एक कथित सुसाइड नोट सामने आया है, जिसे परिजन ने पुलिस को सौंपा है।
इस पत्र में बुजुर्ग ने खुद को मौत का जिम्मेदार बताते हुए अपनी संपत्ति को दोनों बेटों (दिनेश और मुनेंद्र) में बराबर बांटने की बात लिखी है। पुलिस इस पत्र की सत्यता जांचने के लिए इसे फॉरेंसिक लैब भेजने की तैयारी कर रही है। इससे पहले, छोटे बेटे मुनेंद्र ने पिता के गले पर कट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतने की बात स्पष्ट नहीं हुई है और मौत की मुख्य वजह आग में अत्यधिक जलना ही सामने आई है।
जांच में यह भी पता चला है कि घर में पिछले काफी समय से संपत्ति को लेकर भारी विवाद चल रहा था। घटना की रात ब्रह्मऋषि एक प्लॉट में सीमेंट शेड के नीचे अकेले सो रहे थे, जबकि उनके दोनों बेटे मुख्य मकान में थे। रात करीब दो बजे पड़ोसी जावेद ने आग की लपटें देखकर परिजनों को जगाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग की जलकर मौत हो चुकी थी। सीओ अरुण कुमार चौरसिया के मुताबिक, पुलिस अब इस बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है कि यह अवसाद में की गई खुदकुशी है या फिर संपत्ति विवाद में करीबियों द्वारा रची गई हत्या की कोई साजिश।