फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suicide by youngman

हिमायूंपुर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला युवक

Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
suicide by youngman
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए जहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के हिमायूंपुर निवासी सोनू (25) पुत्र श्रीराम ने बुधवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को घर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला यदि संज्ञान में आता है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवक ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर के ग्राम नगला चंदा में मंगलवार की शाम को शराब पीने के बाद युवक ने नीम के पेड़ पर ही चढ़कर जान देने की कोशिश की। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। युवक की जान बच गई। थाना नसीरपुर के नगला चंदा निवासी दिलीप कुमार (25) पुत्र वीरभान सिंह ने मंगलवार की शाम को शराब पीने के बाद गाली गलौज की। इसके बाद नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उसे बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए लेकिन तब तक दिलीप फंदे पर लटक गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे उतार लिया। उसे शिकोहाबाद अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण फिरोजाबाद लाए। यहां उपचार के बाद उसे राहत मिल गई। घटना की जानकारी होते ही नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed