फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Suhag city streets rang Ramdhun

सुहागनगरी की सड़कों पर गूंजी रामधुन

Sat, 31 Oct 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 31 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Suhag city streets rang Ramdhun
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के 31 वें बलिदान दिवस, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव के जन्म दिवस पर सुहाग नगरी की सड़कें रामधुन से गूंज उठीं। कांग्रेसियों ने गांधीपार्क से नालबंद तक शांति सद्भावना मार्च निकाल कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री कुंवर नरेंद्र सिंह, सचिव मलिक अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि आयरन लेडी के नाम विश्व विख्यात इंदिरा गंाधी की हिम्मत व कार्यशैली से विश्व का इतिहास व भूगोल बदलने का अवसर मिला। मलिक अरोड़ा ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब आने वाले वर्ष 2017 मेें प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य पूरी मेहनत व लगन के साथ करेंगे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में गांधीपार्क से शांति मार्च प्रारंभ हुआ। शांति मार्च में शामिल कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रामधुन गाते चल रहे थे। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि देश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा उत्पन्न की जा रही असहिष्णुता, कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार के विरुद्ध शांति सद्भावना मार्च निकाला गया। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने इंदिरा गांधी, सरदार बल्लभ भाई व आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव, हाजी नसीर अहमद, नुरुलहुदा लाला राइन, सतीशचंद्र अग्रवाल, कमलेश जैन, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी, मनोज भटेले, राधेश्याम बघेल, हाजी सईद पटेल, सुबूर अली, अजय शर्मा, सौरभ पोरवाल, अमित गुप्ता, उमाकांत पचौरी, प्रेमशंकर शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed