{"_id":"571a64df4f1c1bcd788b456c","slug":"suhaag-nagaree-mein-badha-bijalee-paanee-ka-sankat-haahaakaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागनगरी में बढ़ा बिजली-पानी का संकट, हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागनगरी में बढ़ा बिजली-पानी का संकट, हाहाकार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
इंद्रा नगर कॉलोनी के बाशिंदों ने जलकल विभाग पर प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगरी में पारा चढ़ते ही बिजली-पानी का संकट गहराता जा रहा है। गर्मी में पानी न मिलने से परेशान इंद्रा नगर और सुभाष कॉलोनी के बाशिंदे शुक्रवार को जलकल विभाग पहुंचे। यहां लोगों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
अप्रैल माह में बिजली-पानी संकट ने जनता के होश उड़ा दिए हैं। विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती किए जाने से शहर में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। बिजली के अभाव में नलकूप नहीं चल रहे हैं। इंद्रानगर कालोनी में एक माह से पेयजल संकट है। नलकूप काफी दूरी पर होने के कारण कालोनी की गली नं. एक व दो में पानी नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्र में सबमर्सिबल लगाने की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष शुक्रवार को जलकल विभाग पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि नलकूप काफी दूर होने पर क्षेत्र में तीन-चार दिन में एक बार पानी आता है। नलकूप चलाने की कहने पर आपरेटर झगड़ा करता है। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की कि पेयजल समस्या के मद्देनजर टैंकरों से आपूर्ति कराई जाए। इस दौरान श्रीदेवी, मोहिनी, हृदेश, मिथिलेश, कृष्णा, ललिता, सोमेश, सत्यपाल, हरीशंकर, हरिओम, राजू, राजवीर, इंद्रेश आदि मौजूद थे।
वहीं सुभाष कालोनी न्यू तिलक नगर के लोग भी पेयजल समस्या लेकर जलकल विभाग पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि मोहल्ले में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है। 24 घंटे में एक बार भी पानी नहीं आता है। गर्मी के मौसम में पानी ने मिलने से परेशानी है। इस दौरान निरंजन, आशा, मयंक, मदन, सरिता, बचान सिंह, अनीता, राहुल, शकुंतला, महावीर, डालचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स--
ठारपूठा के लोगों ने रोके टैंकर,प्रभावित हुई आपूर्ति
ठारपूठा में लगा नलकूप विगत दिवस खराब हो गया। शिकायत पर जलकल विभाग द्वारा नलकूप ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। पेयजल संकट से जूझ रहे ठारपूठा के लोगों ने शुक्रवार सुबह आसफाबाद नलकूप से क्षेत्र में जाने वाले टैंकरों को रोक लिया। उनका कहना था कि पहले हमारे क्षेत्र में टैंकर से पानी भेजा जाए, इसके बाद कहीं अन्य टैंकर जाएंगे। क्षेत्रीय जनता के विरोध के चलते टैंकरों से होने वाली आपूर्ति प्रभावित रही।
टैंकर भरने वाला जेनरेटर भी शाम को हुआ खराब
गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पेयजल संकट गहरा रहा है। शहर के समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में प्रतिदिन 70-80 टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। आसफाबाद स्थित जिस नलकूप से टैंकर भरे जाते हैं, वहां जलकल विभाग द्वारा जेनरेटर लगाया गया है। यह जेनरेटर भी शुक्रवार सायं खराब हो गया।
रात्रि एक बजे से अंधकार में डूबा रहा शहर
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण शहर में बिजली संकट से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार प्रात: एसएन फीडर पर 11 केवी की केबल बर्स्ट होने, नए विद्युत पोल और केबल डालने को शहर में दिन भर बिजली गुल रही। वहीं रात में मुरादाबाद कंट्रोल से रात्रि 10.30 बजे रोस्टिंग कर दी गई। इससे रात्रि एक बजे तक पूरा शहर अंधकार में डूबा रहा। शुक्रवार सुबह से देर सायं तक रुक-रुक कर कटौती की गई।