फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने दे दी जान

Sat, 16 Apr 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
sucide
विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने दे दी जान
विज्ञापन

- घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, डेढ़ साल पहले दोनों का हुआ था विवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ले की ही युवती के साथ हुआ था।

दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला करबला गली नंबर दो निवासी अभिषेक कुमार (25) का शव शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। युवक ने साड़ी से फंदा लगा रखा था। परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। नगर विधायक मनीष असीजा भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी के भाई (साले) शिवम ने बताया कि अभिषेक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बहन पूनम के साथ हुई थी। पूनम और अभिषेक का घर आमने-सामने है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूनम और अभिषेक की शादी परिजन की रजामंदी से हुई थी। अभिषेक फल की ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। दोनों के पास नौ माह का पुत्र भी था। बृहस्पतिवार को पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पूनम मायके चली गई थी। घर पर अभिषेक अकेला था। तभी उसने गले मे फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed