{"_id":"58a323a24f1c1b1235d85a0c","slug":"stunt-bike-went-into-the-lives-of-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक स्टंट में चली गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक स्टंट में चली गई युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक स्टंट में चली गई युवक की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजाक में बाइक से स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देर रात्रि परिवारीजनों ने आरोपी दो साथियों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
मोहल्ला निजामी बस्ती निवासी आजाद (18) पुत्र सलीम मुख्य बाजार स्थित चेयरमैन मार्केट में दुकान पर काम करता था। शाम को साढ़े सात बजे करीब वह दुकान के बाहर निकल कर विनोद मेडिकल स्टोर से अपनी मां की दवाई लेने जा रहा था। तभी उसके दो दोस्त बाइक पर आ गए और बाइक से स्टंट करने लगे। आजाद उनकी बाइक के सामने खड़ा हो गया। इस पर बाइक चला रहे युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाते हुए स्टंट किया।
वह बाइक को रोक पाता उससे पूर्व ही बाइक का अगला पहिया आजाद की छाती में जाकर लगा। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन आजाद को उपचार के लिए आगरा लेकर गए। जहां उपचार के दौरान देर रात्रि उसकी मौत हो गई। आगरा से लौटकर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। परिवारीजनों का आरोप है कि युवकों ने लापरवाही व तेज गति से बाइक चलाते हुए आजाद के टक्कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आसू गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता उर्फ कुल्ली निवासी निजामी बस्ती, टूंडला व कपिल पुत्र मालियम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।