फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students will also get a job along with the degree of the course.

Firozabad News: विद्यार्थियों को कोर्स की डिग्री के साथ नौकरी भी मिलेगी

Sat, 19 Aug 2023 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Students will also get a job along with the degree of the course.

विज्ञापन
आगरा। विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी स्नातक स्तर पर ऐसे कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं, जिसको करने के बाद सरकार नौकरी भी दिलाएगी। पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को कौशल का प्रशिक्षण (अप्रेंटिसशिप) भी दिलाया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा जिले के तीन एडेड कॉलेज और एक सेल्फ फाइनेंस को शासन स्तर से चार अलग-अलग पाठ्यक्रम दिए गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ही ये पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, लखनऊ में शनिवार को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह, आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की ओर से डॉ. अपर्णा शुक्ला की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय और केंद्र सरकार के निर्देशन में संचालित सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से संयुक्त रूप से डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों को मिले नए कोर्स

- सेंट जोंस कॉलेज को - बीबीए इन हेल्थकेयर।
- आगरा कॉलेज में बीबीए इन रिटेल।
- बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म।
- एमपीएस मेमोरियल कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में बीबीए इन लॉजिस्टिक।


फीस व सीट का निर्धारण होना बाकी
सभी कोर्स की फीस और सीट निर्धारित होना अभी बाकी है। कुलसचिव ने बताया कि अगले हफ्ते में सीट आदि के संबंध में दिशा-निर्देश शासन स्तर से जारी कर दिए जाएंगे। कोर्स की पढ़ाई के साथ सेक्टर स्किल काउंसिल विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिलाएगा। स्नातक स्तर का यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थी के पास संबंधित इंडस्ट्री का दो वर्ष का अनुभव होगा। सरकार ने संबंधित कोर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने की योजना भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed