फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stone pelting on police, head constable seriously injured

Firozabad News: पुलिस पर पथराव, हेड कांस्टेबल गंभीर घायल

Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police, head constable seriously injured
पथराव में घायल पुलिसकर्मी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची थाना पुलिस। संवाद
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना अरांव क्षेत्र में एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी बात पर लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इसके बाद एक पक्ष ने सूचना डायल-112 को दे दी। पीआरवी गांव में पहुंच गई। पुलिस को आता देख एक युवक जो शराब के नशे में था उसने जमकर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी बचाव में दौड़ी, लेकिन एक पत्थर एक हेड कांस्टेबल को आकर लग गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव भारौल निवासी बबलू और उसकी पत्नी सीमा का रविवार की रात उसी के परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान जमकर मारपीट होने के साथ लाठी-डंडे भी चले हैं। झगड़े की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए प्राप्त हुई थी। सूचना पर डायल 112 पीआरवी मौके पर गई थी। विवाद एक ही परिवार के लोगों के बीच हो रहा था। पुलिस ने जब विवाद को शांत कराने की कोशिश की तो बबलू जो नशे में बताया जा रहा है। उसने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पत्थर हेड कांस्टेबल विकास कुमार को लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास कुमार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां पर उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अन्य थानों की पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना के बारे में छानबीन के साथ ही आरोपी बबलू की तलाश में टीमें लगाईं। इस मामले में बबलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में होमगार्ड हरिओम की ओर से बबलू और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बबलू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरांव क्षेत्र में विवाद की सूचना पर गई पीआरवी गांव में गई थी। जहां एक आरोपी ने शराब के नशे में पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
त्रिगुण बिसेन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed