{"_id":"69b06480b177c4d17a0861cc","slug":"sticks-and-iron-rods-were-used-in-paharpur-two-sides-fought-fiercely-firozabad-news-c-169-1-mt11005-169620-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहाड़पुर में चले लाठी-डंडे और सरिया, दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहाड़पुर में चले लाठी-डंडे और सरिया, दो पक्षों में जमकर मारपीट
Wed, 11 Mar 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रथम पक्ष की सुनीता देवी पत्नी धर्मवीर सिंह का आरोप है कि वह घर का काम कर रही थीं, तभी गांव के पंकज, राजेश, अभिषेक और गुड्डू उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बचाने आए बेटे केशव और इलू को भी बुरी तरह पीटा गया। जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी दे गए। दूसरे पक्ष के पंकज कुमार ने भी संगीन आरोप लगाए हैं। पंकज का कहना है कि वह अपने भाई राजेश के बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में केशव, अनुज और सुनीता देवी ने उन्हें घेर लिया। लोहे की सरिया और डंडों से हमला किया। मारपीट के दौरान पीड़ित की मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इंस्पेक्टर ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। साक्ष्यों और चोटिल पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।